फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए संदिग्धों पर नजर रख रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में पिछले दिनों हुई चोरी की घ्रटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस संदिग्धों पर नजर रखने के साथ साथ पूछताछ करने में भी जुट गई है। हालांकि अभी तक किसी को पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन


मालूम हो शनिवार चार मई की रात चोरों ने लोधिया में एक मिठाई की दुुकान में घुुसकर चोरी की थी। और दुकान से एलईडी टीवी और 10 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। दुकान स्वामी पूरन लटवाल ने दूसरे दिन दुकान में चोरी की घटना होने के बाद पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। वहीं 17 अप्रैल को चोरों ने दिन दहाड़े नरसिंहबाड़ी के एक घर में घुसकर लैपटॉप सहित हजारों का सामान चुरा लिया था।

आरके धाम में किराये पर रहने वाले जितेंद्र बेसवाल ने भी पुलिस को घटना की लिखित जानकारी पुलिस को दी थी। दो घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन पुलिस छानबीन में जुटी है। कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की गई और कई लोगों पर नजर भी रखी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें