धौलछीना(अल्मोड़ा)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को विकासखंड के छानी गांव में क्रॉप कटिंग योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने काश्तकारों से खेती से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
योजना की शुरुआत करते हुए उन्होंने किसानों से बोए गए गेहूं के बीज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने किसानों को होने वाली समस्याओं के बारे में भी पूछा।
उन्होंने किसानों को बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकडे तैयार किए जाते हैं और इन्हीं आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। इस दौरान जिला सांख्यिकीय अधिकारी दिप्ती जोशी, अपर सांख्यिकी अधिकारी मीना नेगी, बादल पांडे, राजस्व उपनिरीक्षक तथा ब्लाक स्तरीय कृषि अधिकारी मौजूद रहे।