फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बच्चों के बैग का वजन मानक से अधिक पाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। न्यायालय के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने कक्षा दस तक के बच्चों पर बस्ते और गृहकार्य का बोझ कम करने की दिशा में स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी के तहत मासी में किए गए एक निजी स्कूल के आकस्मिक निरीक्षण में पांच बच्चों के बैग का वजन मानक से अधिक पाया गया। जबकि यूकेजी और कक्षा एक के छात्रों को गृह कार्य दिया गया था।
विज्ञापन


इसके अलावा कक्षा नौ की कक्षाएं बगैर मान्यता के संचालित की गई थीं। खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी ने निरीक्षण के बाद जारी बताया कि संबंधित स्कूल को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कक्षा दो तक कोई गृहकार्य नहीं दिया जा सकता है और बैग का वजन डेढ़ किलोग्राम से ऊपर नहीं हो सकता है । 3 से 5 तक के छात्र के बैग का वजन 2 से 3 किलोग्राम तक ही सीमित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें