फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 छात्र-छात्राओं का चयन 50वें राष्ट्रीय खेलों के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। देहरादून में संपन्न क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा है। 10 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का चयन 50वें राष्ट्रीय खेल समारोह के लिए हुआ है। 33 सदस्यीय दल में से 19 सदस्यों ने मेडल प्राप्त किए। विद्यालय पहुंचने पर पदक विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


शिक्षक संजीव झा, अर्णव मंडल, वीणा और रीना की देखरेख में केंद्रीय विद्यालय के 33 सदस्यीय छात्र-छात्राओं के दल ने क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। 19 सदस्यों ने विभिन्न खेलों में मेडल प्राप्त किए। 10 सदस्यों का चयन 50वें राष्ट्रीय खेलों के लिए हुआ है।

ताइक्वांडो में प्रभात कपकोटी, सूरज नगरकोटी, नीरज सिंह किरौला, करन भगत, शशांक नेगी, योग में प्रियांशु सिंह जलाल, जय मेहरा, वैभव चंद्र, उत्कर्ष भगत, तान्या टनवाल का चयन हुआ है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं को प्राचार्य सुनील कुमार जोशी और खेल प्रशिक्षक करन सिंह, ललित बिष्ट, फिलोमिना पैट्रिक और नरेंद्र भैसोड़ा आदि ने शुुभकामनाएं दी हैं। इन खिलाड़ियों के अलावा हरीश मेहरा, राहुल सिंह, रितिका बोरा, भूमिका देव, हिमानी सती, मानवी तिवारी ने भी पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें