अल्मोड़ा। चीनाखान को जाने वाले गोपालधारा मार्ग पर पिछले चार दिन से सफाई नहीं हुई है। कूड़े का ढेर जहां तहां बिखरा हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि स्कूल मार्ग पर जगह-जगह गंदगी होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
नगर पालिका को सूचना देने के बाद भी कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि एडम्स विवेकानंद, शिशु मंदिर जैसे स्कूल इस मार्ग पर हैं। पिछले चार दिनों से सफाई नहीं होने से लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है।
गंदगी फैलने से यहां लावारिस जानवर और बंदरों ने भी डेरा डाल लिया है। क्षेत्रवासी मुमताज, मनोज सनवाल, पूरन मेहता, अशोक, प्रेमा, दीपा, देवेंद्र, पप्पू, दीपक कांडपाल, हरीश बिष्ट, जगदीश, दीपक जोशी, धीरेंद्र , योगेश, दिनेश तिवारी, बसंत आदि ने पालिका से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था करने और कूड़े के निस्तारण की मांग की है।