फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सरकार ने हर वर्ग को आगे लाने का प्रयास किया’

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रदेश सरकार ने यहां भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद भार्गव को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का सदस्य बनाया है। इधर वाल्मीकि समाज की बैठक में तमाम मसलों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लोगों आगे लाने का प्रयास किया है। इस दौरान भार्गव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि विनोद भार्गव लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। इस बार उनके पास नगर अध्यक्ष का भी दायित्व है। प्रदेश सरकार ने गत दिनों कई लोगों को दायित्व बांटे हैं। विनोद भार्गव को भी राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का सदस्य बनाया गया है।

भार्गव सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोस चुनाव में रानीखेत क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्योति शाह, छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, सभासद विनोद चंद्र, राकेश राजौरी, किशन चौधरी, सुनील चौधरी, सुमन चौधरी, जगन लाल, सुकुल लाल, मुन्नी देवी, सुनीत कुमार, विकास कुमार, हंसा दत्त, नईम खान, प्रवेश कुमार, भानु नेगी, कैलाश चंद्र आर्य सहित तमाम लोग मौजद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें