फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पैथोलॉजी रिपोर्ट के मामले में विवेचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मरीज की फर्जी रिपोर्ट तैयार करने के मामले में फिलहाल दूसरे आरोपी को पुलिस ने अभी गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना की जा रही है उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। जबकि एक आरोपी को बीते दिन न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं एसएसपी के निर्देश के बाद थाना पुलिस जिले के सभी डायग्नोस्टिक सेंटरों की सूची तैयार करने में जुट गई है।
विज्ञापन


मालूम हो गंभीर किडनी की बीमारी से पीड़ित सेलाखोला निवासी सावित्री साह ने बाजार में स्थित डॉ. लाल पैथोलॉजी सेंटर में टेस्ट कराया था। लैब में कार्यरत पवन कुमार ने जांच के लिए 999 रुपये लेकर पीड़िता को गलत ब्लड रिपोर्ट सौंप दी थी।

आरोपी पवन कुमार ने फर्जी तरीके से किसी दूसरे मरीज की रिपोर्ट में सावित्री देवी का नाम लिख दिया था और तारीख बदलकर उनको रिपोर्ट दे दी थी। जिसमें रिपोर्ट को अच्छा बताया गया था। पीड़ित महिला के पुत्र प्रशांत साह की शिकायत पर पुलिस ने पवन कुमार और फ्रेंचाइजी के स्वामी संजय कांडपाल के खिलाफ 420/467/468/471 में अभियोग पंजीकृत किया था। जिसमें पुलिस ने पवन कुमार को बीते दिन गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है जल्द दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें