अल्मोड़ा। खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को पिछले दो-तीन माह से वेतन का भगुतान नहीं हो पाया है।। जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को ज्ञापन भेजकर वेतन भुगतान के लिए बजट आवंटित करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि वेतन लेखा शीर्षक में बजट नहीं है। उन्होंने कुमाऊं मंडल के विकासखंडों में खंड और उप शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में बजट अवमुक्त करने की मांग की। ताकि कर्मचारियों को वेतन का भुगतान हो सके। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जिले के 11 विकासखंडों में खंड कार्यालयों में कार्यरत 63 अधिकारी और कर्मचारी दिसंबर माह के वेतन से वंचित हैं। ज्ञापन देने वालों में संगठन के मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा शामिल हैं। ब्यूरो