फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें दिन भी हड़ताल पर रहे पेयजल निगम के कर्मचारी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ का तीन माह के वेतन और सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन देने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार आठवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों और अधिकारियों ने एसएसबी परिसर स्थित निर्माण शाखा कार्यालय प्रांगण में धरना दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वहीं विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशन से वंचित चल रहे हैं। जिस कारण कार्मिकों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभा की अध्यक्षता नरेंद्र बष्टि ने की। धरने में घनश्याम लोहनी, गणेश दत्त तिवारी, राहुल बिष्ट, पान सिंह नेगी, अंबा दत्त भट्ट, कुदन बिष्ट, यतेंद्र लस्पाल, अर्जुन फर्त्याल, डीएस रावत, दीप चंद्र, कुंदन अधिकारी, दीपक तिवारी, देवेंद्र राणा, हरीश सतवाल आदि ने भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें