फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर से पहली बार हज उमरा को जा रहे पंद्रह यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर से पहली बार हज उमरा यात्रा पर पांच महिलाएं और दस पुरुष जा रहे हैं।
हज स्वागत कमेटी के संयोजक अमीनुर्रहमान का कहना है कि हज यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ रही है लेकिन सीमित कोटा होने से लोगों को यह अवसर प्राप्त नहीं हो पाता है। हज का बड़ा महत्व है, जो कि इस्लाम के पांच फर्जों में एक फर्ज है। अगर किसी कारणवश हज पर नहीं जा सके तो वह हज उमरा कर उन स्थानों का दीदार कर सकता है जो हज यात्री करते हैं। हज यात्रा 40 दिन की होती है, जबकि हज उमरा यात्रा 20 दिन की।
विज्ञापन


बताया कि पहली बार अल्मोड़ा से हज उमरायात्रा पर पंद्रह लोग जा रहे हैं। सोमवार को शज्जाद हुसैन, शाकिब हुसैन, फेमिदा परवीन दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस्लाम बक्स, अनवर खान, मंजूर अहमद, शमशाद बेगम, असलमा, हसीना बेगम, शाबिया बेग, शावरा बेगसम, सरबरी बेगम, आमन खां, हलीसा अंसारी 15 जनवरी को रवाना होंगे। सभी लोग 17 जनवरी को दिल्ली से हज उमरा पर जाएंगे। हज स्वागत कमेटी ने हज उमरा यात्रा पर जाने वाले लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें