अल्मोड़ा। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड प्रदेश की ओर से अनासक्ति आश्रम कौसानी की झांकी दिखाई जाएगी। झांकी में सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग देहरादून ने नगर के खत्याड़ी निवासी वरिष्ठ रंगकर्मी गोकुल सिंह बिष्ट और साथियों को चुना है।
वरिष्ठ रंगकर्मी गोकुल सिंह बिष्ट ने बताया कि झांकी में उत्तराखंड के पारंपरिक लोकनृत्य छपेली, झोड़ा, चांचरी और हुड़का छुड़का की प्रस्तुति होनी है। उन्होंने बताया कि दल में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के उप निदेशक प्रो. केके चौहान, गोकुल सिंह बिष्ट, ललित पांडे, मनोज कनवाल, शेखर कुमार, नवनीत प्रकाश, रेखा पूना, मीनाक्षी पांडे, चांदनी रावत, आरती चंद्र भाग लेंगे। यह दल 14 जनवरी से दिल्ली में बीस दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेगा।
गणतंत्र दिवस परेड के लिए नगर के रंगकर्मियों का चयन होने पर वरिष्ठ रंगकर्मी और कुमाऊं लोक कलाकार महासंघ के अध्यक्ष शेखर जोशी, कुमाउंनी लोक गायक दीवान कनवाल, दीप गुरुरानी, राजीव गुरुरानी, कमल कांडपाल, दीप चंद्र तिवारी, सुनील कुमार, जीवन चंद्र आर्य, अजय बिष्ट, कमलेश कनवाल, नरेश बिष्ट, भाष्कर साह आदि ने प्रसन्नता जताई है।