फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव सृजित रैलापाली वार्ड के लोगों ने पालिकाध्यक्ष को गिनाई कई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रैलापाली वार्ड के लोगों ने पालिकाध्यक्ष को बताईं समस्याएं
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने अभियंता को निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने नव सृजित रैलापाली वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड के इंदिरा कालोनी के मैदान में हुई सभा में लोगों ने जल निकास, कूड़ा निस्तारण, पथ प्रकाश, रास्तों का निर्माण, नालों की सफाई तथा उन्हें जाली से ढकने, नालियों का निर्माण समेत कई समस्याएं पालिकाध्यक्ष के सामने रखीं। पालिकाध्यक्ष ने समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सभा में वार्ड के लोगों ने पालिकाध्यक्ष से जल निकास, कूड़ा निस्तारण, पथ प्रकाश, रास्तों का निर्माण, नालों की सफाई आदि समस्याओं का समाधान करने की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने इस मामले में कुछ स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके से ही विभागीय अभियंता को कालोनी की कार्य समिति को साथ लेकर निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पथ प्रकाश की सर्वे रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। कूड़ेदानों को खरीदने की कार्रवाई की जा रही है। सर्वप्रथम जल निकास पर कार्रवाई की जाएगी। सभा में जेेएस खर्कवाल, मोहन चंद्र भट्ट, मोहन कुमैया, दीवान धपोला, प्रकाश लसपाल, सुंदर नायक, दिनेश जोशी, संदीप मर्तोलिया, गिरीश बिष्ट, मोहन अल्मिया, पूरन सिंह बिष्ट, राजेश अल्मिया, बद्रेश्वर वार्ड सभासद मनोज जोशी, रैलापाली वार्ड सभासद रेखा अल्मिया आदि मौजूद थे। संचालन देवी दत्त लखचौरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें