चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तहसील सड़क निर्माण के दौरान गिरे बड़े-बड़े बोल्डरों से अगनेरी श्मशान घाट का रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते शवों को ले जाने की बड़ी समस्या पैदा हो रही है।
रास्ता बाधित होने से लोग झाड़ियों के बीच गिरते पड़ते किसी तरह शवों को ले जा रहे हैं। लोगों ने इसको लेकर भारी नाराजगी जताते हुए रास्ते से बोल्डर हटाकर मरम्मत करने की मांग की है। बोल्डरों से श्मशान घाट के निकट बना विश्राम गृह भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। उसके मरम्मत की भी जरूरत है। इस श्मशान घाट में क्षेत्र के दर्जनों गावों से शव लाए जाते हैं।