फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीति, पूजा, हिमानी, शालिनी, अंजलि, ज्योतिका, संजना रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में जिला स्तरीय बालिका पंचायत के दौरान हुई परंपरागत परिधान प्रतियोगिता में प्रीति तिवारी, पूजा यादव प्रथम, प्रिया डंगवाल, किरन बिष्ट द्वितीय, संध्या आर्या तृतीय रहे। तात्कालिक फोटोग्राफी में हिमानी बिष्ट, काजल मनराल, अंजलि, भाषण प्रतियोगिता में शालिनी तिवारी, स्नेहा फुलोरिया, हंसी रावत, वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में अंजलि बिष्ट, नीतू अधिकारी, निशा बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
विज्ञापन


भौगोलिक गीत में विकासखंड द्वाराहाट, ताड़ीखेत, चौखुटिया ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता, कहानी प्रतियोगिता में ज्योतिका पंत, संजना जोशी प्रथम, संजना बिष्ट द्वितीय रहे। मुख्य अतिथि जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद ने कहा कि शिक्षित और सजग बालिका आगे अपने जीवन में एक सशक्त महिला के रूप में उभरती है। यह कार्य तभी संभव हो पाता है जब उन्हें उचित समय पर मार्गदर्शन और अपेक्षित सहयोग मिले।

विशिष्ट अतिथि डायट के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि बालिका पंचायत छात्राओं के लिए एक नवाचारी कार्यक्रम है। जिसमें बालिकाओं और किशोरियों के लिए उनके व्यक्तिगत, सामाजिक, राजनीतिक तथा विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दीपा जलाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं में साहित्यक, सांस्कृतिक और चहुंमुखी विकास होता है। सह समन्वयक डॉ. हेम जोशी ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला स्तर पर डायट तथा राज्य स्तर पर एससीईआरटी उतराखंड के तत्वावधान में आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें