फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों ने दस दिवसीय रामलीला का सिर्फ तीन घंटे में मंचन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के सहयोग से नंदादेवी रामलीला कमेटी के कलाकारों ने उदयशंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी फलसीमा के मंच पर तीन घंटे में पूरी रामलीला का मंचन किया। तीन घंटे की रामलीला का मुख्य आकर्षण सीता स्वयंवर रहा। नए रूप में हुई इस रामलीला को देखने कई लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन का यह सराहनीय प्रयास है। इससे रामलीला नए रूप में देखने को मिलेगी। अल्मोड़ा की रामलीला देश विदेश में प्रचलित है। इसे और ख्याति मिलेगी। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से यहां की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि नए रूप में रामलीला दिखाए जाने से यह अधिक लोकप्रिय होगी। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, उप जिलाधिकारी विवेक राय, अवधेश कुमार सिंह, राहुल शाह, हलावबाग के बीडीओ पंकज कांडपाल, विनीत बिष्ट, त्रिलोचन जोशी, जगमोहन बिष्ट, राकेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें