अल्मोड़ा। युवक मंगल दल की ओर से ग्राम पंचायत चौकुना के मैदान में आयोजित शहीद नर सिंह धानक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बिनौला एकादश और नरसिंह क्रिकेट क्लब चौकुना की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
पहला मैच चौकुना और बिनौला एकादश के बीच खेला गया। चौकुना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 157 रन बनाए। जवाब में बिनौला ने 158 रन बनाकर मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। बिनौला के बलदेव ने 26 गेदों में 53 रन बनाए। बलदेव को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
दूसरा मैच नरसिंह क्रिकेट क्लब चौकुना और चौड़ा एकादश के बीच हुआ। चौकुना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 138 रन बनाए। जवाब में चौड़ा एकादश की टीम 11 ओवर में 65 रन बनाकर आउट हो गई। चौकुना ने 73 रनों से मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। तारा सिंह धानक 30 गेदों में 65 रन बनाकर मैन आफ द मैच रहे।
शहीद नर सिंह धानक के भाई भवान सिंह धानक ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किए। विजेता टीम को 22 हजार रुपये तथा उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद, ट्राफी पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।
अंपायर जगदीश धानक और दलीप सिंह नेगी थे। इस मौके पर कृष्णा धानक, तेज सिंह, दिनेश सिंह, नारायण सिंह, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, दलीप सिंह, बालम सिंह, पान सिंह, कुंदन सिंह, हिम्मत सिंह, गणेश सिंह, पुष्कर सिंह, मनोज सिंह, देवकी देवी, राधिका देवी, रोहित सिंह आदि मौजूद थे।