फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योली और भेटुली स्कूल में बांटे जैविक अजैविक कूड़ेदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान कोसी कटारमल द्वारा ताकुला और हवालबाग विकासखंड में अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


इन हाउस परियोजना के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भेटुली और राजकीय प्राथमिक विद्यालय ज्योली में हुए कार्यक्रम में जैविक और अजैविक कूड़ेदान वितरित किए गए।

इस मौके पर दीप्ति भोजक ने पर्वत दिवस का परिचय देते हुए इसके इतिहास, उद्देश्य और पर्यावरण की स्वच्छता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। युगल मठपाल ने पहाड़ से हो रहे पलायन और जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताई।
विज्ञापन


लोक प्रबंध विकास संस्था बसौली के ईश्वर जोशी ने कहा कि पहाड़ जैव विविधता का भंडार है और पहाड़ का विकास होना आवश्यक है। कार्यक्रम में संस्थान के महेश राम, अध्यापिका नूतन जंगपांगी, अंजू मेहरा, अनीता पंत, नंदी भोज, मुन्नी देवी, राजेन्द्र सिंह, हयात राम ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अशोक भोज और संचालन दीप्ति भोजक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें