फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान, बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों में उपचुनाव 13 को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों के खाली पदों के उपचुनाव की प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू हो रही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग देहरादून के निर्देशों के अनुसार विकासखंड ताड़ीखेत के ग्राम पंचायत चलसियापडोली और पांडेकोटा में ग्राम प्रधान और भिकियासैंण के कमराड़ और ताड़ीखेत के बधाण में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के उप चुनाव किए जाने हैं। इनके लिए मतदान 13 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा हवालबाग के 24, धौलादेवी के 12, ताकुला के नौ, स्याल्दे के एक, लमगड़ा के तीन, सल्ट के 18 भिकियासैंण में एक और ताड़ीखेत की पांच ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों के उप चुनाव भी होंगे। उन्होंने बताया कि उप चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने की तिथि एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच चार दिसंबर को और नाम वापसी पांच दिसंबर को होगी। जबकि मतदान 13 दिसंबर को प्रात: आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना 15 दिसंबर को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उप चुनाव करवाने के लिए विकासखंडवार निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें