फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले माह का वेतन अब तक नहीं मिलने से रोडवेज कर्मचारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को अक्तूबर के वेतन का अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने निगम प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार द्वारा निगम का करीब 80 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

सरकार के मंत्री परिवहन निगम की बसों को निर्धारित रूटों के बजाय अलग मार्गों से संचालित करवा रहे हैं। जिससे अल्मोड़ा डिपो को करीब 60 हजार रुपये प्रतिमाह का नुकसान हो रहा है। इससे निगम का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों को अक्तूबर के वेतन का भुगतान अब तक नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार का यही रवैया रहा तो कर्मचारी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अध्यक्षता सुरेश सिंह नेगी ने और संचालन डिपो मंत्री राम दत्त पपनै ने किया। बैठक में रमेश चंद्र जोशी, राकेश कुमार, चंदन सिंह राणा, तारा जोशी, संजय कुमार, उमाशंकर, हरीश पांडे, दिवान सिंह, राम प्रसाद, हरि प्रसाद, विशन सिंह, प्रदीप कुमार, आनंदी शुक्ला, रमेश लोहनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें