फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की मिठाई की दुकानों में ताबड़तोड़ छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया के निर्देश पर प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर के विभिन्न बाजारों में मिठाई की दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए। प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। बाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ताकुला में भी अभियान चलाया और एक जनरल स्टोर से पेठा मिठाई का सैंपल जांच के लिए लिया।
विज्ञापन


दीपावली पर्व पर खाद्य पदार्थों में मिलावट के अंदेशे के चलते एसडीएम विवेक राय के नेतृत्व में प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लाला बाजार में लाला जोगा लाल साह की दुकान के अलावा माल रोड स्थित खीमसिंह मोहन सिंह की दुकान से पेड़े के सैंपल लिए। इसके अलावा धारानौला शारदा स्वीट्स की दुकान से बर्फी का सैंपल जांच के लिए लिया। अचानक हुई छापेमारी से मिठाई विक्रेताओं में खलबली मच गई।

बाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ताकुला में भी अभियान चलाया और कुंदन जनरल स्टोर की दुकान से पेठा का सैंपल जांच के लिए लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि लिए गए सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर एसडीएम विवेक राय ने बताया कि अभियान दीपावल पर्व तक चलेगा। इस दौरान टीम में डिप्टी कलेक्टर अभय प्रताप, कुमारी सोनिका, राहुल साह के अलावा अभिहीत अधिकारी एएस रावत, मदन राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें