फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल के चलना थला-भ्याड़ी मोटर मार्ग पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के अंतर्गत थला-भ्याड़ी मोटर मार्ग पर डामर उखड़ने से जगह-जगह गड्ढ़े बन गए हैं। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाता है और सड़क तालाब बन जाती है। सड़क किनारे नालियां बंद पड़ी हैं। इस कारण बरसात में नालियों का पानी सड़क में बहता रहता है। कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी झाकियां उगी हैं। इस कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत थला-भ्याड़ी मोटर मार्ग बनाया गया। यह मोटर मार्ग थला, मौडाली, भ्याड़ी तल्ली, भ्याड़ी मल्ली, पीपलटनौला, मिश्राबाखरी, मुनड़ा, मजबाखली आदि गांवों को जोड़ता है। मोटर मार्ग की दशा काफी खराब हो गई है। सड़क में जगह-जगह डामर उखड़ने से बड़े-बड़े गड्ढ़े बन गए हैं। सड़क किनारे नालिया बंद पड़ी हैं। बरसात के समय नालियों का पानी सड़क पर बहता रहता है।

कई स्थानों पर सड़क किनारे मलबा भी पड़ा है। इस कारण मोटर मार्ग संकरा हो गया है। कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। कई स्थानों पर सड़क किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हैं। भ्याड़ी के चंदन मनराल और जगदीश मनराल ने बताया कि सड़क की दुर्दशा के बारे में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक सड़क में बने गड्ढों को ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें