फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें नहीं बनने से नाराज ग्रामीण आज झीमार में चक्काजाम करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। पीएमजीएसवाई द्वारा बनाई जा रही पैंसिया-गड़कोट और झिमार-भीताकोट मोटर मार्गों का निर्माण कार्य समय सीमा बीत जाने के बाद भी पूर्ण नहीं होने से नाराज ग्रामीण सात अक्तूबर को रामनगर मोटर मार्ग पर झिमार बाजार में चक्काजाम करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन कर दिया जाएगा। इस मामले में जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने तहसीलदार प्रताप राम टम्टा के माध्यम जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत पैंसिया-गड़कोट और झिमार-भीताकोट मोटर निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण की समय सीमा पूरी होने के बाद भी दोनों सड़कों का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है। इस कारण कई गांवों के ग्रामीणों को यातायात सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

दूसरी तरफ पीएमजीएसवाई के तहत झिमार-पूनाकोट मोटर मार्ग स्वीकृत है। अभी तक इस मोटर मार्ग के टेंडर नहीं हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि स्वीकृत मोटर मार्गो के समीप पीएमजीएसवाई का कार्यालय भी स्थित है। इसके बावजूद अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें