अल्मोड़ा। काश्तकारों को घर पर ही कृषि समेत अन्य जानकारी देने के लिए मोबाइल एग्री क्लीनिक की शुरुआत बृहस्पतिवार चार अक्तूबर से होगी। कृषि विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और रूट चार्ट निर्धारित कर लिया है।
मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि मोबाइल एग्री क्लीनिक वैन का उद्घाटन चार अक्तूबर को सायं चार बजे विकास भवन में होगा।
मोबाइल एग्री क्लीनिक के माध्यम से काश्तकारों को बीज, कृषि रक्षा रसायन, कृषि यंत्र, पशु चिकित्सा, वैज्ञानिक जानकारी, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, डेयरी, आजीविका, जड़ी-बूटी उत्पादन आदि जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने काश्तकारों से निर्धारित तिथियों को अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर मोबाइल एग्री क्लीनिक का लाभ उठाने की अपील की है।