फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नहीं बन सका टाउन हॉल और ट्रक स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में नहीं बन सका टाउन हॉल और ट्रक स्टैंड
विज्ञापन

स्टैंड के अभाव में सड़क पर उतारा जाता है ट्रकों से सामान
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। सालों बाद भी अल्मोड़ा शहर में ट्रक स्टैंड और टाउन हॉल का निर्माण नहीं हो सका है। करीब बारह साल पहले प्रदेश सरकार ने ट्रक स्टैंड और टॉउन हाल की स्वीकृति दी थी, लेकिन पर्याप्त बजट नहीं मिलने से इसका निर्माण नहीं हो सका। पालिका परिषद ने जीजीआईसी तिराहे के समीप पंचधारा में टाउन हॉल और बहुमंजिला ट्रक स्टैंड बनाने की योजना बनाई है। जिसके लिए 16.60 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर पुन: प्रदेश सरकार को भेजा है।
शहर में लगातार वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है, पर ट्रक स्टैंड नहीं बन सका है। व्यापारी और अन्य लोग ट्रकों को सड़क किनारे खड़ा कर सामान उतारते हैं जो कि अकसर जाम की समस्या का कारण बनता है। शहर में शिखर तिराहे के समीप ट्रक से सामान उतारने के लिए स्थान निर्धारित किया गया है, यहां पर सामान उतारने के दौरान अकसर जाम की स्थिति बनती है। वहीं शहर के मध्य में टाउन हॉल भी निर्मित नहीं हो सका है। विभिन्न संगठनों को सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने में दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
टाउन हॉल और उसके ऊपर बहुमंजिला ट्रक स्टैंड बनाने के लिए 16.60 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर पुन: शासन को भेजा गया है। शासन से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने और धनराशि अवमुक्त होने के बाद काम शुरू हो सकेगा।
श्याम सुंदर प्रसाद, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें