फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय भवनों का निर्माण समय से करें पूर्ण: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि समय से व्यय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन विभागों ने 50 फीसदी से कम धनराशि व्यय की है वह 15 सितंबर तक व्यय करना सुनिश्चित करें। जिला योजना के अंतर्गत विद्यालय भवनों का निर्माण समय से पूर्ण करें।

उन्होंने कहा कि जिन विभागों के पास पिछले वर्ष की धनराशि लंबित है तो उसे यथा समय व्यय करें। आदेशों के बाद भी लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। जिला पंचायत अनेक विभागों की कार्यदायी संस्था है उसके द्वारा कार्य पूर्ण न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिए कि शीघ्र कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सिंचाई, चिकित्सा, सामुदायिक विकास, खेलकूद, लघु सिंचाई, वन, समाज कल्याण विभाग द्वारा अभी तक धनराशि व्यय नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम में डी श्रेणी में रहे विभाग ग्रामीण आवास प्रधानमंत्री योजना, सामुदायिक निवेश फंड प्राप्त और सहायता समूह, बायोगैस संयंत्रों की स्थापना, पीएमजीएसवाई, रिवालविंग फंड प्राप्त स्वयं सहायता समूह से जुड़े विभाग कार्यों में प्रगति लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि धनावंटन के बाद किसी विभाग ने पैसा व्यय नहीं किया तो उनकी द्वितीय किश्त में कटौती कर दी जाएगी। पेयजल, सड़क, चिकित्सा, कृषि, उद्यान, पशुपालन, शिक्षा, उरेडा, पूल्ड हाउसिंग आदि विभाग जिला योजना से स्वीकृत धनराशि का अधिक से अधिक लाभ ग्रामीणों को मिले इसका ध्यान दें। पेयजल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धनराशि समय से व्यय कर योजना का लाभ ग्रामीणों को पहुंचाएं। मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला योजना से जुड़े विभागों की समीक्षा की। बैठक में डीएफओ पंकज कमार, अर्थ संख्याधिकारी जीएस कालकोटी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुनीता मल्होत्रा आदि अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें