अल्मोड़ा। विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज रानीधारा में बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों को सराहा और अन्य बच्चों से मेधावी विद्यार्थियों से प्रेरणा लेने को कहा।
उन्होंने कहा कि अव्वल रहे बच्चे भविष्य में भी मेहनत से पढ़ाई कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करें। सोनी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इससे पहले मुख्य शिक्षा अधिकारीसोनी, जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद और विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी, जिला विज्ञान समन्वयक विनोद राठौर, वरिष्ठ सहायक बलवीर भाकुनी, विजय पाठक, धीरज कुमार आदि मौजूद थे।