फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी का सदस्यता अभियान शुरू, पहले दिन 500 ने दी सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। सोमवार को परिसर में 500 नए छात्र-छात्राओं को परिषद की सदस्यता दिलाई गई। मंगलवार से इंटर कालेजों और अन्य विद्यालयों में भी सदस्यता अभियान चलेगा।
विज्ञापन


परिसर में हुई बैठक में परिषद के जिला संयोजक विनोद लटवाल ने बताया कि इस वर्ष जिले में छह हजार नए छात्र-छात्राओं को परिषद की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य है। सोमवार को परिसर में 500 नए छात्र-छात्राओं को परिषद की सदस्यता दिलाई गई।

मंगलवार से इंटर कालेजों और अन्य विद्यालयों में भी सदस्यता अभियान चलाएगा जाएगा। इस मौके पर सेल्फी विद कैंपस और जिला अभ्यास वर्ग समेत भावी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। बैठक में नगर मंत्री बालम मेहरा, परिसर अध्यक्ष नवीन नैनवाल, परिसर मंत्री दिवाकर नेगी, राजन जोशी, दीपक उप्रेती, दीपक पंत, राकेश बिष्ट, वरुण कपकोटी, अजय कनवाल, धीरेंद्र बेलवाल, दीवान नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें