अल्मोड़ा। स्थानीय खेल प्रेमियों की यहां हुई बैठक में नाइन-ए-साइड अल्मोड़ा सॉकर लीग प्रतियोगिता की छह टीमों के लिए 72 खिलाड़ियों का चयन किया गया, ताकि उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को आगे लाया जा सके। प्रतियोगिता इंडियन सॉकर लीग की तर्ज पर स्थानीय स्टेडियम में 10 जुलाई से शुरू होगी।
तय हुआ कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 21 हजार और ट्राफी, उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये और ट्राफी पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। इसके अलावा खिलाड़ियों को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। टीमों को हरीश कनवाल, सौरभ वर्मा, मनोज सिंह पवार, अशोक कनवाल, किशन लाल, भैरव गोस्वामी ने लिया। उन्होंने अपनी-अपनी टीमों लिए खिलाड़ियों का चयन किया। खिलाड़ियों को ड्रेस आयोजक मंडल द्वारा दी जाएगी। संचालन संयोजक गिरीश धवन और विकास कन्नौजिया ने किया।
बैठक में परवेज सिद्दीकी, अख्तर हुसैन, लियाकत अली खान, मनोज सनवाल, रवि रौतेला, अजय वर्मा, मनीष जोशी, विनीत बिष्ट, राजेश बिष्ट (पिंकू), पंकज बिष्ट, धीरज साह, दीपक शाही, गणेश बगडवाल, चंदन लटवाल, ललित मोहन बिष्ट, मनोज जोशी, ललित कनवाल, जीवन मेहता, अंकित पांडे, धीरेंद्र मर्तोलिया, राहुल बोहरा, राहुल खोलिया, प्रशांत वर्मा, मनोज कनवाल, मनीष कनवाल, मनीष बिष्ट, रितिक कुमार, सुमित नेगी आदि ने भाग लिया।