अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय योग विभाग की ओर से जिले में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर जारी हैं। सुबह और सायं चल रहे योग शिविरों में सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षकों द्वारा प्राणायाम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास कराया जा रहा है।
योग विभाग के 180 योग प्रशिक्षकों द्वारा मुरलीमनोहर, सिमकनी मैदान, स्टेडियम, रामलीला मैदान, सरकार की आली, शिशु मंदिर, एआईसी, मिनर्वा चिल्ड्रन एकेडमी, मौना, कर्नाटकखोला, जल निगम कालोनी, गोपालधारा, चौरा, सोमेश्वर, शैल, ढूंगाधारा समेत सौ से अधिक स्थानों पर शिविर संचालित किए जा रहे हैं। मनोज विहार कालोनी खत्याड़ी में बेस अस्पताल के चिकित्सक भी योग शिविर में भाग ले रहे हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि भागदौड़ भरी जीवन शैली में बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है। योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट का कहना है कि प्रतिदिन योगाभ्यास से जहां व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है वहीं तनाव भी दूर होता है।
योग प्रशिक्षक लल्लन कुमार सिंह, प्रदीप जोशी, मीना कार्की, सीमा भौंर्याल, यशपाल भट्ट, गायत्री सुप्याल, आशुतोष विश्वास, दयानंद पांडे, भाष्कर तिवारी, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, राहुल द्विवेदी, कश्मिा तिवारी, अंकिता आर्या, संदीप नयाल, दीपिका नेगी, संध्या, किरन डसीला, पंकज मेहरा, नमित शर्मा, ललिता जोशी, सूरज चनियाल, हिमानी जोशी, ऊषा रावत, नीलम बोरा, तनुजा फर्त्याल, दीपा टाकुली, जीवंती, हिमांशु तिवारी, तारा रावत, आयुष भट्ट, रेखा मेहरा आदि प्रशिक्षण दे रहे हैं।