फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल सुपर इलेवन ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मकर संक्रांति क्रिकेट प्रतियोगिता-2018 का फाइनल सुपर इलेवन की टीम ने जीत लिया है। नकुटा इलेवन की टीम उपविजेता रही। दोनों टीमों को ट्राफी और खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


गोविंदपुर ओडला खेल मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी नकुटा की टीम ने 16 ओवर में कुल 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर इलेवन की टीम ने नौवें ओवर में छह विकेट के नुकसान पर निर्धारित रन बनाकर फाइनल मुकाबला जीत लिया।

मुख्य अतिथि गल्ली बस्यूरा प्रधान के प्रधान भैरव गिरि गोस्वामी और सामाजिक कार्यकर्ता बचन सिंह डांगी ने पुरस्कार बांटे। राजू चिलवाल, दिनेश बोरा, राजू भंडारी, कैलाश तिवारी, भुवन चंद्र जोशी, दर्शन भंडारी, बहादुर सिंह डांगी, हब्बू अंसारी, अर्जुन सिंह, रमेश राम, सुंदर डांगी, कपिल कुमार, शंकर कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें