फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एश्वर्या और गौरव राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाई गई प्रतियोगिता के ब्लॉक और जिला स्तरीय परिणाम घोषित हो गए हैं। जिला स्तर पर प्रथम रहे दो प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी केएस टोलिया ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जनपद से नौगांव कफड़ा इंटर कालेज की कक्षा बारहवीं की छात्रा एश्वर्या कोहली और जीआईसी खाटवे भैंसियाछाना के कक्षा नौ के छात्र गौरव जोशी चयनित हुए हैं। दोनों प्रतिभागियों को 21 दिसंबर को देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है। इससे पूर्व पांच दिसंबर को ब्लॉक स्तरीय और नौ दिसंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों प्रथम स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें