फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जाम लगाने वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर भिकियासैंण स्थित गगास पुल में जाम लगाने पर कुछ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर लोगों में रोष व्याप्त है। महिला मंगल दल उणुली के पदाधिकारियों ने एसडीएम गौरव चटवाल के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर महिलाओं पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में महिला मंगल दल के पदाधिकारियों ने बताया है कि महिला संघर्ष समिति के बैनर तले आठ नवंबर को ग्रामीणों ने सेलापानी-बनघट-उणीमहादेव और सिंगोलीखाल-रीठा महादेव मोटर मार्ग का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग को लेकर भिकियासैंण स्थित गगास पुल पर जाम लगा दिया था।
बाद में समझौता वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त हो गया था। उन्होंने भतरौंजखान थानाध्यक्ष पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में पार्वती देवी, धनुली देवी, दुर्गा देवी, जानकी देवी, चंपा देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें