अल्मोड़ा। खेल महाकुंभ के तहत विकासखंड हवालबाग की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं बृहस्पतिवार 16 नवंबर से हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में होंगी। खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग ने बताया है कि 16 नवंबर को फुटबाल वालीबॉल, बैडमिंटन प्रतियोगिताएं 14 वर्ष, 17 वर्ष, 19 वर्ष वर्ग में, 17 नवंबर को एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17 और 19 वर्ष वर्ग, 18 नवंबर को 10 और 14 वर्ष के बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिताएं निर्धारित हैं।