फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का जत्था आज चंपावत रवाना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चौकुना स्थित प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर में 22 दिवसीय कुमाऊंनी जागर 17 नवंबर से शुरू होगा। 16 नवंबर को देव डांगर और ग्रामीणों का जत्था ग्वल देवता को आमंत्रित करने चंपावत स्थित प्रसिद्ध ग्वल चौड़ मंदिर रवाना होगा।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान जानकी धानक ने बताया कि 16 नवंबर को देव डांगर हाथ में जलता दीपक लेकर चंपावत स्थित प्रसिद्ध ग्वल चौड़ मंदिर जाएंगे। वहां पहुंच कर दीपक को मंदिर में स्थापित किया जाएगा। 17 नवंबर की सुबह ग्वल चौड़ मंदिर से जलता दीपक लेकर वापस ग्वल देवता मंदिर चौकुना पहुंचेंगे और इसे मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इसी दिन से 22 दिवसीय जागर शुरू होगा। पांच दिसंबर को मंदिर में पूजा और भंडारे के साथ समापन होगा। ग्वल देवता मंदिर में हर तीसरे साल जागर लगता है। जिसमें जागर गायक कुमाऊंनी भाषा में ग्वल देवता की महिमा का बखान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें