फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिस सीख रही फिटनेस और आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला पुलिस कर्मचारी अब ड्यूटी देने के साथ ही खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने पर भी ध्यान देंगी। एसएसपी पी रेणुका देवी ने महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए तीन सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कराया है। एसएसपी ने महिला और पुरुष पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए खेल विभाग की कोच वंदना सिंह को प्रशिक्षक तैनात किया है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एसएसपी ने कहा कि प्रशिक्षण से वे अपराधियों से मुकाबला करने के दौरान अपनी सुरक्षा भी कर पाएंगी। प्रशिक्षण में 35 महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्या, पुनीता बदोली, दीपा बिष्ट, नेहा राणा, मोनी टम्टा, रिंकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें