फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत की जांच हो

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी ने सुरना रिखाड़ी में शौचालय के लिए बनाए गए गड्ढे में डूबने से हुई आनंद सिंह के बेटे गोविंद की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह प्रभावित गरीब परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ ही उनका शौचालय बनवाने में व्यक्तिगत रूप से भी आर्थिक सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

नेगी ने कहा कि उन्होंने इस मामले में प्रशासन के उच्च अधिकारियों से जांच कराने और इसके लिए जिम्मेदार पाए जाने पर स्वजल के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। कहा कि स्वजल के उच्च अधिकारियों से शौचालय मद में लंबित सभी मामलों का शीघ्र निपटारा कर लोगों को हप्तेभर भर में धनराशि का भुगतान करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार गांव-गाव में शौचालय बनाने में दिन-रात काम कर रही है वहीं दूसरी ओर कतिपय अधिकारी शौचालय बनवाने के नाम पर आम जनता को गुमराह करने में लगे हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें