फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक से मिलेगी गुरुजी के स्कूल पहुंचने की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक क्लिक में मिलेगी गुरुजी के स्कूल पहुंचने की जानकारी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। शिक्षा विभाग स्कूल अवधि में शिक्षकों की उपस्थिति बनाए रखने के लिए बायोमेट्रिक मशीनें लगा रहा है। जिले में 263 राजकीय हाइस्कलों और इंटर कालेजों में से 209 स्कूलों में बायोमैट्रिक मशीनें लग चुकी हैं। जल्द ही जिले के सभी हाईस्कूल, इंटर कालेज और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बायोमैट्रिक मशीनें लग जाएंगी। ऐसी स्थिति में शिक्षकों और शिक्षिकाओं को समय से हर हाल में स्कूल पहुंचना होगा, अन्यथा वेतन कटौती का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों में समय से पहले छुट्टी होने के प्रकरण प्रकाश में आते रहते हैं। कई बार तो शिक्षकों के समय से स्कूल नहीं पहुंचने की शिकायतें मिलती रहती हैं। सरकार द्वारा स्कूल अवधि में शिक्षकों की उपस्थित सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में बायोमैट्रिक मशीनें लगाई जा रही हैं। जिले में 166 सरकारी इंटर कालेज हैं। इनमें 145 राजकीय इंटर कालेज और 21 राजकीय बालिका इंटर कालेज हैं वहीं 97 सरकारी हाईस्कूलों में 83 राजकीय हाईस्कूल और 14 राजकीय कन्या हाईस्कूल हैं, जबकि जिले में 11 खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय हैं। सरकार से प्रत्येक स्कूल में बायोमैट्रिक मशीनें स्थापित करने के लिए 7500-7500 रुपये विभाग को मिले हैं। शैक्षिक सत्र 2016-17 में विभाग ने जिले के 22 आदर्श राजकीय इंटर कालेजों में बायोमैट्रिक मशीनें लगाई थीं, जबकि चालू शैक्षिक सत्र में विभाग खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ताड़ीखेत और हवालबाग, 65 राजकीय हाइस्कूलों और 122 सरकारी इंटर कालेजों में बायोमैट्रिक मशीनें स्थापित कर चुका है, जबकि जिले के 54 राजकीय हाइस्कूलों और इंटर कालेजों और नौ बीईओ कार्यालयों में बायोमैट्रिक मशीनें लगना शेष है। ग्रामीण क्षेत्रों केे जिन स्कूलों की मशीनें ऑनलाइन नहीं हो पाई हैं, वहां स्थानीय स्तर पर बायोमैट्रिक मशीनों के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति का कंप्यूटराइज डाटा एकत्र हो रहा है। जल्द ही सभी बायोमैट्रिक मशीनें एनआईसी से कनेक्ट होंगी। इसके बाद किसी भी स्कूल के शिक्षकों के स्कूल पहुंचने और लौटने का डाटा एक क्लिक में हासिल हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें