फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 लोगों से चौदह हजार रुपये जुर्माना वसूला

Wed, 14 Jun 2017 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर में सफाई अभियान जारी है। चौथे चरण में आज अपर जिलाधिकारी कैलाश सिंह टोलिया के नेतृत्व में तीन वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। विभिन्न स्थानों पर गंदगी, सीवर, कूड़ा, प्लास्टिक फैलाने वाले और अतिक्रमण करने वाले 18 लोगों से मौके पर ही चौदह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। बुधवार को शहर के लक्ष्मेश्वर वार्ड, बालेश्वर वार्ड और एनटीडी वार्ड में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


विभिन्न स्थानों पर पड़ी गंदगी का निस्तारण और झाड़ियों का कटान किया गया। प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारियों को इन वार्डों में लोगों द्वारा गंदगी फैलाने, सीवर नाली में डालने, कूड़ा, प्लास्टिक फैंकने, अतिक्रमण मिला। अपर जिलाधिकारी ने लोगों को सख्त हिदायत दी है कि अपने घरों और दुकानों के आसपास गंदगी नहीं फैलाएं। कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें। अन्यथा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अभियान में एसडीएम विवेक राय, डीडीओ मो. असलम, ईई लोनिवि निर्माण खंड सुनील गर्ग, पीएमजीएसवाई के ईई एपी आर्या, जल संसथान के ईई नंद किशोर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, डॉ. जेसी दुर्गापाल, ईई विद्युत डीडी पांगती, एसडीओ मनोज तिवारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता पीसी पंत, प्रभारी ईओ पालिका शिखा आर्या, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें