फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों कर्मचारियों को अभी तक नहीं मिला मार्च का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अप्रैल माह से कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नए शॉफ्टवेयर के जरिये किया जा रहा है। शॉफ्टवेयर बदलने के बाद कुछ तकनीकी दिक्कतें आने के कारण जिले में अभी तक हजारों कर्मचारियों और शिक्षकों को वेतन का भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


अप्रैल से वेतन का भुगतान इंटीग्रेटेड फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (आईएफएमएस) के जरिये किया जा रहा है। यह व्यवस्था पूरी तरह पेपर लैस होगी।

अभी तक करीब 50 प्रतिशत कर्मचारियों को भी वेतन नहीं मिला है। इधर जिला कोषागार से मिली जानकारी के मुताबिक नया शॉफ्टवेयर लागू होने के कारण शुरू में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। खामियों को दूर करके वेतन निकालने का काम लगातार चल रहा है और जल्द ही सभी कर्मचारियों को भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें