फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की तीन सेवाओं का संचालन ठप रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव कार्य में लगे वाहन ड्यूटी से मुक्त हो गए हैं, लेकिन अभी भी रोडवेज की कई बसें लौटकर डिपो में नहीं पहुंची हैं। इस कारण रविवार को भी तीन सेवाओं का संचालन ठप रहा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन ने उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो की 22 बसों का अधिग्रहण किया था। चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव कार्य में लगे वाहन ड्यूटी से मुक्त हो गए, लेकिन अभी भी रोडवेज की तीन बसे लौटकर डिपो में नहीं पहुंची हैं।

जिस कारण रुटों पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। रविवार को भी अल्मोड़ा-मासी, अल्मोड़ा-अटपेसिया-दिल्ली, अल्मोड़ा-टनकपुर आदि सेवाओं का संचालन ठप रहा। इस कारण टनकपुर, मासी, अटपेसिया, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर रोडवेड के स्टेशन इंचार्ज केसी जोशी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी से बसों के लौटने के बाद सभी रूटों पर संचालन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें