अल्मोड़ा। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा 25 मार्च को नामांकन कराएंगे। उनके नामांकन में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू समेत लोकसभा के 11 विधायक समेत प्रदेश के कई नेता मौजूद रहेंगे।
भाजपा अल्मोड़ा लोकसभा के प्रभारी दान सिंह रावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन कर दिया गया है। जिसमें कई पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।