अल्मोड़ा। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कई बार कार्रवाई के बाद भी आचरण में सुधार नहीं होने और पूर्व में एनडीपीएस एक्ट में विभिन्न धाराओं में पंजीकृत अपराधी पर नजर रखनी शुरू कर दी है।
कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी प्रतीक भारती निवासी मकेड़ी की बी क्लास हिस्ट्रीशीट खोली गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और धारा 147, 148, 149, 307 और शस्त्र अधिनियम के तीन अभियोग पूर्व में पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के आचरण में सुधार नहीं हो रहा है। इसलिए आरोपी की विशेष निगरानी की जा रही है।