अल्मोड़ा। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की शिक्षक भवन में हुई बैठक में प्रदेश स्तर पर एक समान परीक्षा और मूल्यांकन पद्धति लागू करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक जूनियर हाईस्कूल में अंग्रेजी भाषा में शिक्षक की नियुक्त की जाए। शिक्षकों को जनवरी का वेतन जल्द भुगतान करने की मांग की गई। पुलवामा के शहीदों के लिए मार्च का एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने मांग कि अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण प्राथमिक कक्षाओं से लागू होना चाहिए, प्रत्येक जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक की नियुक्त की जाए, प्रोन्नत वेतनमान की कमेटी जिले में शीघ्र बैठाई जाए। जूहा के सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक पद पर शीघ्र पदोन्नति करने, सातवें वेतनमान के अवशेष देयकों का शीघ्र भुगतान करने, वेतनमान 17140 के लिए स्पष्ट निर्देश जारी करने की भी मांग की गई।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट और संचालन मंत्री युगल मठपाल ने किया। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा, क्षेत्रीय संरक्षक जगत सिंह नेगी, प्रांतीय उपाध्यक्ष जीवन चंद्र अधिकारी, पंकज पांडे, युगल मठपाल, ख्याली दत्त रिखाड़ी, शिवराम टम्टा, आनंद नेगी, मनोज पांडे, नंदन रावत, जगत सिंह बिष्ट, हरीश रौतेला, मोहन मासीवाल, कमल भट्ट, दीप पांडे, डॉ. मनोज बिष्ट, कमलेश जोशी, विमला चौहान, नवीन भट्ट, देवेंद्र टम्टा आदि ने भाग लिया।