फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ट ब्लॉक के आधे दर्जन गांवों वायरल की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के अंतर्गत आधे दर्जन से अधिक गांवों में पिछले चार दिनों से वारयल फैलने से दर्जनों ग्रामीण बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल से डॉक्टरों की टीम भेजी गई। टीम ने देवीखाल में स्वास्थ्य कैंप लगा कर रोगियों का उपचार किया।
विज्ञापन


सल्ट विकासखंड के अंतर्गत देवीखाल, रणथंमल, मवलगांव, रिवाली, कोलापनी, मोरगड़, छोया गांवों में पिछले चार दिनों से वायरल फैला हुआ है। वायरल से आधे दर्जन से अधिक गांवों में दर्जनों ग्रामीण बुखार, खांसी, जुकाम से बीमार पड़े हैं।

मवलगांव के प्रधान श्यामा देवी ने वायरल फैलने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल के डॉक्टरों को प्रभावित गांवों में भेजा।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने देवीखाल में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाकर वायरल प्रभावित गांवों के 70 रोगियों का उपचार किया। साथ ही उन्हें दवा भी वितरित की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल के डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि गांवों का पानी दूषित है। इस कारण उक्त गांवों में वायरल फैला है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छ पानी का सेवन करने को कहा है। डॉक्टरों की टीम में डॉ. शकुंतला सोलंकी, विनोद खुल्बे, दयाकिशन, सुभाष सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें