फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं हुई तो परिवार समेत भूख हड़ताल पर बैठेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। तीन सूत्री मांगों को लेकर आल्पस फैक्ट्री के कर्मचारियों ने रविवार को दसवें दिन भी गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने पांच माह का वेतन देने, आल्पस कंपनी को पुन: संचालित करने और फैक्ट्री प्रबंधक और कंपनी के डायरेक्टर की गिरफ्तारी जल्द नहीं होने पर परिवार समेत धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


धरने के दौरान हुई सभा में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछला वेतन नहीं मिलने और फैक्ट्री बंद होने से उनके और उनके परिवार पर आर्थिक संकट पैदा हो गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत और विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन वह भी पूरा होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। कर्मचारियों ने 21 जनवरी से क्रमिक अनशन शुरू करने और 26 जनवरी को भूख हड़ताल में जाने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल में अब उनके परिवार के सदस्य भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


संचालन पूरन सिंह ऐरी ने किया जबकि अशोक साह, ममता जोशी, गीता बिष्ट, हीरा पवार, मंजुल साह, चंद्रा देवी, हितेश तिवारी, कैलाश बिष्ट, उमेश नैनवाल, गिरीश कर्नाटक, प्रमोद साह शामिल रहे। धरने को अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें