वन-वे से आने के बाद भी सिटी बस में सिर्फ पांच यात्री बैठे
अल्मोड़ा। नगर में बीते दिनों शुरू की गई सिटी बस शुक्रवार को आखिरी चक्कर में लक्ष्मेश्वर की तरफ से वन वे से होकर सीधे शिखर तिराहे की तरफ भेजा गया लेकिन वन वे में भेजे जाने के बावजूद इसमें सिर्फ पांच यात्री बैठे। पिछले दिनों नगर में शुरू की गई सिटी बस घाटे में चल रही है। प्रशासन और संभागीय परिवहन विभाग ने शुक्रवार से बस को आखिरी चक्कर में ट्रायल के तौर पर वन में चलाने का निर्णय लिया। इससे पूर्व शुरुआती चरण में नगर में दो सिटी बस चलाई गई थी लेकिन धारानौला मार्ग की ओर जाने वाली सिटी बस को घाटे के चलते बंद कर दिया गया था। आखिरी चक्कर में शाम तीन बजे से यह बस वन वे मार्ग में लक्ष्मेश्वर से शिखर होटल तक भेजी गई लेकिन वन-वे मार्ग से आने के बावजूद इसमें सिर्फ पांच सवारी बैठी। ब्यूरो