फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों को 15 जनवरी तक का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में दो पहिया और चौपहिया वाहनों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। लोग नए वाहन तो खरीद रहे हैं, लेकिन अधिकतर वाहन स्वामियों ने अभी भी वाहनों का टैक्स जमा नहीं किया है। परिवहन विभाग के अनुसार बड़े बकाया वाले करीब सवा सौ वाहन स्वामियों को विभाग ने अंतिम बार सूचित कर दिया है। 15 जनवरी से सभी बकाएदार वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर टैक्स वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन विभाग ने पूर्व में अभियान चलाते हुए टैक्स जमा नहीं करने वाले दोपहिया और चौपहिया वाहन स्वामियों को जल्द टैक्स जमा करने को कहा था। करीब तीन माह बाद भी सवा सौ दोपहिया और चौपहिया वाहनों ने टैक्स जमा नहीं किया है। आरटीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है।

वर्तमान में जिले में करीब 25 हजार से अधिक दोपहिया और चौपहिया वाहन हैं, लेकिन उस हिसाब से टैक्स जमा नहीं हो रहा है। जिससे परिवहन विभाग को घाटा उठाना पड़ रहा है। विभाग ने अब ऐसे बकाएदारों को नोटिस देने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर संभागीय परिवहन अधिकारी आलोक कुमार जोशी ने बताया कि विभाग ने करीब सवा सौ वाहन स्वामियों को टैक्स जमा करने के लिए अंतिम बार सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें