गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के वाहन चालकों ने बैजनाथ स्थित पेट्रोल पंप मालिक पर मिलावटी ईंधन बेचने का आरोप लगाया है। उपभोक्ताओं ने डीएम से ईंधन की जांच कराने की मांग की है।
डीएम को भेजे ज्ञापन में वाहन चालक, मोहन सिंह, पुष्कर सिंह, राम सिंह, ग्राम प्रधान गढ़सेर नवीन ममगई, किसन सिंह, राम सिंह ने बैजनाथ के पेट्रोल पंप मालिक पर लंबे समय से मिलावटी ईंधन बेचने का आरोप लगाया है।
वाहन चालकों का कहना है कि मिलावटी ईंधन से आए दिन वाहन खराब हो रहे हैं। इससे वाहन स्वामियों को भारी चपत लग रही है। वाहन चालकों ने ऐलान किया है कि जल्द ईंधन की जांच नहीं की गई तो वह आंदोलन शुरू करेंगे।