फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने से चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ शाखा की बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। तय हुआ कि लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोला जाएगा। इस दौरान जिला और प्रांतीय अध्यक्ष को भी मांगों से संबंधित ज्ञापन भेजे गए।
विज्ञापन


महासंघ पदाधिकारियों ने ग्रेड पे बढ़ाने, प्रोन्नत कोटा दिए जाने, टाइप टू आवास आवंटन करने, वर्दी भत्ता में बढ़ोतरी करने सहित तमाम मांगें उठाईं। इस दौरान कर्मचारियों की तमाम अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

महामंत्री आनंद सिंह नेगी ने कहा कि ग्राम विकास विभाग अल्मोड़ा की ओर से 2013 में शासनादेश होने के बाद भी आज तक कर्मियों को 45 प्रतिशत प्रोन्नत कोटा नहीं दिया है।
विज्ञापन


कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष भी कई बार इन मांगों को लेकर विभाग को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष प्रकाश चंद्र, कोषाध्यक्ष खड़क सिंह, रमेश चंद्र पपने, भोपाल सिंह, शंकर सिंह, शिव दत्त सती, चंद्र प्रकाश सहित तमाम लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें