फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवकों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय डाक सेवक संघ के आह्वान पर ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार पांचवें दिन भी जारी रही। प्रधान डाकघर में नारेबाजी करते हुए डाक सेवकों ने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि डाक सेवकों से मैनुअल के आधार पर कार्य नहीं लिया जा रहा है, जिससे उन्हें दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क काम नहीं करने के कारण खाताधारकों के काम नहीं हो पाते। इसके अलावा उन्होंने कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट लागू करने, ग्रेज्यूटी 15 से बढ़ाकर 50 हजार करने, सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को पूरी तरह लागू करवाने, 12, 24 और 36 वर्ष की सेवा पर प्रमोशन देने आदि की मांग की।

उन्होंने सातवें वेतनमान की सकारात्मक सिफारिशें लागू होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। अध्यक्षता भुवन नेगी ने और संचालन जयगिरि गोस्वामी ने किया। इस मौके पर जगदीश चंद्र पांडे, महेंद्र नाथ, कमल जीना, इंद्र सिंह फर्त्याल, भूपाल सिंह, गिरीश लाल, देवकी मिश्रा, कमला जीना, शोभा, किसन राम, देवेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह कार्की, कुंदन सिंह तिलारा, सुभाष टम्टा आदि मौजूद रहे। इधर ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्पीड पोस्ट, पार्सल, आरडी, टीडी जैसे काम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें